फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने मांगों को लेकर किया एक दिन का सामूहिक अवकाश

विज्ञापन
फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल में फार्मस्टिट द्वारा हड़ताल करने पर दवाई लेने के लिए अन्य दवाई वित? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर जिले में तैनात फार्मासिस्ट सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर गहरा रोष जताते हुए उन्होंने बीके सिविल अस्पताल परिसर में धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। फार्मसिस्ट की सामूहिक अवकाश पर जाने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। दवाई वितरण केंद्र पर सुबह से मरीजों की लंबी कतार लगी रही। हालत यह थी कि मरीजों को दवाई लेने के लिए चार-चार घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ा। कुछ मरीज जमीन पर बैठ गए। कई को बिना दवाई के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अप्रशिक्षित स्टाफ के कारण लगी लाइन
फार्मासिस्ट के अवकाश पर जाने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से दवाई वितरण केंद्र पर दवाइयां बांटने के लिए नर्सों को लगाया गया। उन्हें दवाइयाें के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं थी। कौन सी दवाई कहां रखी है, मरीजों को कितनी देनी है। जानकारी के अभाव में दवाई वितरण की खिड़कियों पर घंटों में मरीज परेशान रहे।
एसोसिएशन कर सकती है अनिश्चितकालीन हड़ताल
एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के जिला उपप्रधान कुलदीप कटारिया ने कहा कि एक फार्मासिस्ट जो स्वास्थ्य संस्था की रीढ़ होता है व अपने कार्य के साथ हर तरह की जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से निभाता है। चाहे वो डॉक्टर की अनुपस्थिति में संस्था के इंचार्ज का कार्य हो, चाहे जन्म मृत्यु रिकॉर्ड के रजिस्ट्रार का कार्य हो। उन्होंने कहा कि जब हक देने की बात आती है तो उन्हें पीछे धकेल दिया जाता है। सरकार ने समान पैरा मेडिकल केटेगरी का वेतनमान 4600 रुपये ग्रेड पे कर दिया है। वहीं फार्मासिस्ट को 4200 रुपये पर ही रखा है। सचिव आशीष गोयल ने कहा कि फार्मासिस्ट के ग्रेड पे 4600 रुपये के लिए मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री पहले स्वीकृति दे चुके है। मगर वित्त विभाग इसे लागू नहीं कर रहा है। इससे फार्मासिस्ट वर्ग को आंदोलन पर मजबूर कर रहा है। जिला प्रधान धर्मपाल, वीरेंद्र सांगवान, राज्य सह सचिव विजय अत्री, अरुण भाटी, नीरज, विकास शर्मा, अशोक, जगराम, जयभगवान, रितू, सीमा, शालिनी, मनीषा, रश्मी और रूचि आदि जिले के सभी फार्मासिस्ट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें