फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवेश के नाम पर ठगी मामले में खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
36.87 लाख रुपये निवेश कराने के नाम पर हुई साइबर ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 36.87 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बैंक खाता मुहैया कराने वाले एक आरोपी को 27 जून को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आगरा के दयाल बाग निवासी बंसीलाल चौधरी (32) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने 36.87 लाख की ठगी की शिकायत दी थी। जिसके बाद साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने बंसीलाल चौधरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि बंसीलाल अपने साथियों धर्मवीर और भानू के साथ उदयपुर गया था, जहां धर्मवीर का बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया गया। पुलिस पहले ही धर्मवीर और भानू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें