फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीवार गिरने से बच्ची की मौत के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद देर रात लोगों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के कार्यालय पर किया पथराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में सारन थाना पुलिस ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के तीन साझेदारों और प्लॉट मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चरणजीत, हरदीप, अजीत और प्लॉट मालिक चतर सिंह को आरोपी बनाया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और शनिवार देर रात मटेरियल सप्लायर के कार्यालय पर पथराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार शाम करीब पांच बजे संजय कॉलोनी निवासी शीतल अपनी तीन बेटियों दिव्या, खुशी और सृष्टि के साथ पर्वतीय कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर जा रही थीं। मामा के घर से करीब 50 मीटर पहले वे एक 15 फीट ऊंची दीवार के पास से गुजर रही थीं। उसी समय वहां एक अन्य महिला भी अपनी बेटी के साथ खड़ी थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस प्लॉट के पास यह दीवार बनी थी, वहां निर्माण सामग्री का काम चल रहा था। जेसीबी की मदद से दीवार के सहारे ऊंचाई तक बिल्डिंग मटेरियल रखा जा रहा था। आरोप है कि निर्माण सामग्री का अत्यधिक दबाव पड़ने से दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई।

दीवार गिरने से दो महिलाएं और चार बच्चियां मलबे में दब गईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने फावड़ों और अपने हाथों से ईंटें हटाकर सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मलबे में अधिक देर तक दबे रहने के कारण आठ वर्षीय दिव्या की मौत हो गई। अन्य घायल महिलाओं और बच्चियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। देर रात बड़ी संख्या में लोग बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के कार्यालय पहुंच गए और वहां पथराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि निर्माण सामग्री को असुरक्षित तरीके से दीवार के सहारे रखा गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सारन थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के तीन साझेदार चरणजीत, हरदीप और अजीत के साथ प्लॉट मालिक चतर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारी और अन्य कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें