फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
15 मई को बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था हादसा, दो माह बाद तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मेट्रो फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह निवासी गांव तोंड बल्लभगढ़ ने पुलिस को बताया कि 15 मई 2026 को वह ऑटो से सवारी लेकर बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे मेट्रो फ्लाईओवर के नीचे उसने देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। आसपास मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मदद से घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ पहुंचाया गया। घायल की पहचान बाद में नरेश (50) निवासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़ के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीके अस्पताल, फरीदाबाद रेफर कर दिया था। करीब दो महीने के बाद उपचार के दौरान उसकी 27 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें