फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में रेत खनन के क्षेत्रों की जानकारी अब पोर्टल पर देख सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में रेत खनन के क्षेत्रों और पर्यावरण से जुड़ी तमाम जानकारियां अब एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सरकार की नीति के हिसाब से जिले के लिए रेत खनन का एक खास सर्वे तैयार किया गया है, जिसे जिला प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन

इस सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि फरीदाबाद में किन जगहों पर रेत खनन हो सकता है और वहां कितना खनिज मौजूद है। इसके साथ ही पर्यावरण को लेकर क्या नियम अपनाए जाएंगे इसका पूरा ब्यौरा भी इसमें दिया गया है। उक्त जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) जिला प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल https://faridabad.nic.in/ पर आमजन की जानकारी के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर इस पूरी रिपोर्ट को विस्तार से पढ़ सकता है। डीसी ने कहा है कि अगर किसी को इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी पर कोई आपत्ति है या वह कोई सुझाव देना चाहता है तो वह अगले 30 दिनों के भीतर अपनी बात रख सकता है। इसके लिए उसे फरीदाबाद स्थित खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के दफ्तर में लिखित तौर पर अपना पक्ष जमा कराना होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें