फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों में लोगों को बनाया जाएगा भागीदार

Tue, 01 Aug 2023 07:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी गांवों और शहरों के सभी वार्डों से एक-एक मुट्ठी मिट्टी की जाएगी एकत्रित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिस विभाग को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली पर अपलोड करें। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को भागीदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सीईओ जिला परिषद आशिमा सांगवान ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और पंच प्राण की भावना के साथ अमृत काल की ओर बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला स्तर के कार्यक्रम डीवाईओ द्वारा मिट्टी और पानी संग्रह के लिए कंटेनरों और बोतलों की कमीशनिंग जिला स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत से पहले की जाएगी। जिलों की सभी ग्राम पंचायतों से मिट्टी और पानी एकत्र करने के लिए प्रति ब्लॉक दो चैंपियंस की पहचान स्थानीय स्थिति के अनुसार की जाएगी। सभी ब्लॉकों से लाई गई मिट्टी और पानी को जिला स्तरीय कार्यक्रम में समेकित किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान की याद में बची हुई मिट्टी के नमूनों का उपयोग करके पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें