फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया, जिससे एसी और कूलर पर निर्भर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर तीन बजे के करीब कुछ इलाकों मं बूंदाबांदी हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अब लोगों की निगाहें मानसून की पहली बारिश पर टिकी हैं।


शनिवार को दिनभर तेज धूप शरीर को झुलसाती रही, जबकि वातावरण में 40 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता के कारण उमस ने लोगों के पसीने नहीं रुकने दिए। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं का असर बना रहा, जिससे रात में भी राहत नहीं मिल सकी। दिन में कई बार बादल छाए, लेकिन बिना बरसे ही चले गए। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। विभाग ने 5 जुलाई तक मानसून की पहली बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार इस बार मानसून की रफ्तार एल-नीनो के प्रभाव से प्रभावित हुई है। एल-नीनो प्रशांत महासागर में बनने वाली एक प्राकृतिक और चक्रीय जलवायु घटना है, जिसके दौरान मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर का सतही जल सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इसका असर वैश्विक मौसम प्रणाली पर पड़ता है, जिससे कहीं सूखे और कहीं अत्यधिक वर्षा जैसी परिस्थितियां बनती हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में मानसून 27 जून तक दिल्ली-एनसीआर पहुंच जाता है, लेकिन इस बार एल-नीनो के सक्रिय रहने के कारण इसके 5 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है। मानसून के सक्रिय होते ही क्षेत्र में गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें