फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर घर जाने वालों की बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। होली पर हर कोई अपने परिवार के साथ रंगों में सराबोर होना चाहता है। ऐसे में हर किसी को अपने घर पहुंचने की जल्दी है। यही जल्दबाजी दुल्हेंडी पर्व से एक दिन पहले बल्लभगढ़ बस डिपो पर देखने को मिली। बसें यात्रियों से भर कर चलीं। इस दौरान कोविड नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। लोग बिना मास्क बसों में सफर करते पाए गए। इससे कोरोना फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। हालांकि रोडवेज ने यात्रियों को राहत देते हुए अलीगढ़ रूट पर 28 अतिरिक्त बसें चलाई हैं, जिससे सवारियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में यूपी और बिहार सहित अनेक राज्यों से लोग मेहनत मजदूरी के लिए आते हैं और त्योहारों पर अपने घर चले जाते हैं। इसी के दूसरी तरफ लंबी दूरी की ट्रेनों में भी लोगों की भीड़ बढ़ गई है। पंजाब, कोलकाता व मुंबई में रहने वाले लोगों का हुजूम बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर अधिक दिखाई दिया। जहां पहले अलीगढ़ रूट पर केवल 12 बसें ही चल रही थीं, अब इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी है, यानी 28 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।
बल्लभगढ़ से अलीगढ़ जाने वाले शिवनारायण कहते हैं कि चार महीने के बाद बल्लभगढ़ से अपने घर लौट रहा हूं। होली को लेकर पहले से ही तय कर लिया था कि पर्व से तीन चार दिन पहले घर पहुंच जाएंगे। अब होली अपने गांव में परिवार के साथ बिताकर उसके बाद फिर फरीदाबाद आएंगे।
विज्ञापन

इस बार होली के त्योहार को मनाने के लिए सबसे अधिक सवारियां अलीगढ़ रूट पर बढ़ी हैं, जहां इस रूट पर रोडवेज की 12 बसें चलती थी, शनिवार को सवारियों की संख्या देखते हुए बसों की संख्या बढ़ा कर 40 कर दी हैं।
विज्ञापन

- हरीसिंह, डिपो निरीक्षक, बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें