फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 76 स्थित बीपीटीपी विला सोसाइटी में लोग एक-एक करोड़ रुपये के विला खरीद कर रह रहे हैं, लेकिन बिजली के लिए 15-15 घंटे परेशान होना पड़ता। शनिवार को बिजली की समस्या से जूझ विला वासियों ने बिल्डर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिजली जाने पर सोसाइटी में जनरेटर की भी कोई सुविधा नहीं हैं। शनिवार को शिकायत लेकर सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी के कार्यालय पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने उनसे हाथापाई करते हुए अभ्रदता की। पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2005 में बीपीटीपी बिल्डर की ओर से सेक्टर-75 से 89 लोगों के फ्लैट का निर्माण किया गया। कुछ समय बाद बिल्डर ने लोगों को फ्लैटों में कब्जा दे दिया। लोगों का आरोप हैं कि बिल्डर ने अलग से सात लाख रुपये मरम्मत कार्य और अन्य कामों के लिए थे, लेकिन फ्लैटों में मूलभूत सुविधाओं का टोटा हैं। सोसाइटी में बिजली की वर्षों से समस्या है। 15 घंटे बिजली गुल रहती है। कई बार कंपनी के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके समस्या हल नहीं हो सकी। शनिवार को कई सेक्टरों के लोग बीपीटीपी के दफ्तर पहुंचे। लोग अपनी शिकायत कंपनी के प्रबंधक राजीव गुप्ता से करने को कहने लगे। लोगों का आरोप हैं कि दफ्तर में कर्मचारियों ने लोगों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस पर लोगों ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी की मौजूदगी में बैठक
पुलिस ने हंगामा शांत कराते हुए लोगों और कंपनी के प्रबंधक राजीव गुप्ता और अधिकारियों से बैठक की। पुलिस को हर समय बिजली गुल रहने की समस्या बताई तो बिल्डर ने डीएचवीपीएन की कमी बताई। लेकिन लोगों ने कंपनी के कार्यक्षेत्र का हवाला देकर 40 करोड़ जमा होने की बात कही और समस्याओं को ठीक नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी। इसके बाद हंगामा बढ़ गया, जबकि मौके पर पुलिस ने जल्द समस्या सुलझाने के दावे किए।
वर्जन
लोग समस्याओं को लेकर हंगामा कर रहे थे, लेकिन बैठक कर समस्या हल करने की कोशिश की गई। कंपनी के अधिकारियों से जल्द ही परेशानी दूर करने की बात कहीं गई है। नहीं होने पर मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी। - दलवीर सिंह, थाना प्रभारी बीपीटीपी