बल्लभगढ़। शहर के सिही गेट इलाके में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद इलाके में गंदे पानी की सप्लाई लगातार जारी है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों हो रही है।
वार्ड नंबर-36 की सिही गेट बाल्मीकि बस्ती के रहने वाले अनिल, सोनू, राजू, लक्ष्मी ने बताया कि इलाके में पानी की समस्या बनी हुई थी। शिकायत के बाद निगम की ओर से पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी गई लेकिन पिछले एक सप्ताह से नलों में दूषित पानी आ रहा है। इस कारण इलाके में पानी की समस्या बन गई है।
लोगों का कहना है कि वह निगम से बदबूदार पानी आने की शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद अभी तक निगम की ओर कोई समाधान नहीं किया गया है। इस कारण बाहर से पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।
वहीं, निगम के एसडीओ जगबीर का कहना है कि लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की समस्या हो गई थी। जिसका काम जारी है। फिर भी इलाके में कर्मचारी को मौके पर भेजकर पानी की जांच कराई जाएगी। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।