फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उमस से परेशान लोगों को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को अचानक मौसम बदलने से शहर के विभिन्न हिस्सों में बरसा पानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। शहर में बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान रहे लोगों को शाम के समय राहत मिली। करीब साढ़े छह बजे के बाद अचानक मौसम बदला और शहर के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। दिन में सूरज पूरी तरह से चमका रहा और दोपहर तक गर्मी और नमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।



मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का स्तर 65 फीसदी के आसपास बना रहा, जिससे उमस बहुत अधिक थी। हल्के बादलों के बीच दिनभर मौसम तपिश भरा रहा। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ और शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए।
विज्ञापन




करीब साढ़े छह बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट महसूस की गई। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बनी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों जैसे एनआईटी, बल्लभगढ़, सेक्टर-7, सेक्टर-15, ओल्ड फरीदाबाद, बीके चौक व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। विभाग ने अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश के आसार जताए हैं, जिससे राहत के साथ-साथ सतर्कता भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें