फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी कम होते ही लोग घरों में पहुंचने लगे

Wed, 19 Jul 2023 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-घरों में पहुंचकर लोग भीगे सामान को सुखाने का कर रहे प्रयास, प्रशासन से की पंप लगाकर पानी निकासी की मांग
विज्ञापन

-यमुना में खतरे के निशान से सात फुट नीचे पहुंचा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना में जलस्तर लगातार घट रहा है। बुधवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से करीब सात फीट नीचे चला गया। लगातार जलस्तर घटने से रिहायशी क्षेत्रों में भी पानी कम होने लगा है। पानी कम होते ही लोगों ने घरों के अंदर पहुंचकर सामान को सुखाना शुरू कर दिया है। साथ ही जो सामान बाहर निकाला जा सकता है, उसे बाहर निकालकर सुरक्षित जगह रखवाना शुरू कर दिया है। बाढ़ आने के बाद बसंतपुर, अमीपुर, ददसिया सहित ऐसे काफी रिहायशी क्षेत्र हैं, जहां करीब 10 हजार घरों में यमुना का पानी घुस गया था। जिस कारण घरों में रखा सामान पूरी तरह से भीग गया था। ज्यादा पानी होने पर लोग सामान छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए ऐसे ही बाहर निकल गए थे। अब जैसे-जैसे पानी कम होना शुरू हो गया है तो लोगों ने घरों का रुख करना शुरू कर दिया है।
गेहूं, खानपान का सामान पूरी तरह से हुआ खराब
घरों के अंदर यमुना का पानी भरने से रसोई में रखा खानपान का सामान, गेहूं व मसाले पूरी तरह से खराब हो गए हैं। खाने के लिए लोगों के पास गेहूं का एक भी दाना नहीं बचा है। इसके अलावा काफी ऐसा सामान है, जो पानी में कई दिनों तक भीगने के कारण खराब हो गया है। उस सामान को लोगों ने बाहर निकालना शुरू कर दिया है, क्योंकि उसके कारण घरों में बदबू बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न होने के कारण हो रही परेशानी
पानी भरा होने के कारण बिजली विभाग द्वारा लाइट काटी हुई है। इस कारण घरों में पूरी तरह से अंधेरा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि घरों के अंदर कहां सामान खराब है और कहां अभी भी पानी है, यह पता नहीं चल पा रहा है। इससे लोगों को अंधेरे में दिक्कत हो रही है। बसंतपुर निवासी सुरेखा, मामचंद, राजुद्दीन, हरेंद्र तथा मुबीन का कहना है कि पानी कम हो रहा है। जिससे वह अपने घरों तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खाने-पीने के सामान का इंतजाम कराया जाए। गलियों में जहां पानी है, उसकी निकासी के लिए पंप लगाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें