फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल टावर के विरोध में लोगों ने जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी-2 में कई घंटे तक चला हंगामा, निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया सील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-दो में घर की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने टावर को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मोबाइल टावर को सील कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सील करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, इसे पूरी तरह हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि मोबाइल टावर सार्वजनिक क्षेत्र में लगाया जा रहा है। यह स्कूल और अस्पताल के नजदीक है, जो नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जिस इमारत की तीसरी मंजिल की छत पर टावर लगाया जा रहा है वह इमारत भी जर्जर है। तेज आंधी के दौरान टावर सहित इमारत का हिस्सा गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए इसे सिर्फ सील करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि तुरंत टावर को हटाया जाना चाहिए। लोगों ने मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के सामने भी अपनी मांग रखी। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि टावर को केवल सील ही नहीं किया जाएगा, बल्कि मौके से हटवाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें