फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम चौक पर लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, पलवल के दीघौट क्षेत्र में प्लॉट मिलने की उम्मीद में निवेश किया थाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर कराए गए निवेश में देरी और अनिश्चितता से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर दिखाई दिया। शहर के नीलम चौक और सेक्टर-15ए इलाके में निवेशकों ने एक निजी बिल्डर के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और अपनी रकम को लेकर स्पष्ट जवाब की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि उन्होंने पलवल के दीघौट क्षेत्र में प्लॉट मिलने की उम्मीद में निवेश किया था। शुरुआत में परियोजना को लेकर भरोसा दिलाया गया लेकिन समय बीतने के साथ न तो जमीन का आवंटन हुआ और न ही निवेश की गई राशि वापस मिल सकी। इस स्थिति से कई परिवारों की आर्थिक योजना प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


निवेशकों के अनुसार आकर्षक योजनाओं और संभावित लाभ का हवाला देकर उनसे धनराशि जुटाई गई थी। कुछ समय तक संपर्क बना रहा लेकिन बाद में कोई खास अपडेट नहीं दिया गया। इससे असमंजस की स्थिति बनने के बाद लोगों ने अपने निवेश को लेकर सवाल पूछे तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

इसी के चलते रविवार को बड़ी संख्या में लोग नीलम चौक पर एकत्र हुए और वहां से सेक्टर-15ए स्थित बिल्डर के निवास की तरफ पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और उनकी शिकायतों को संबंधित स्तर पर पहुंचाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि निवेश से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सके। उनका कहना है कि यदि समाधान में देरी होती है तो वे आगे भी विरोध जारी रख सकते हैं। वहीं इस मामले को लेकर बिल्डर से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें