फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी-5 में 10 घंटे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच एनआईटी-5 में करीब 10 घंटे तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण घरों से लेकर कार्यालयों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उमस और तेज गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। पंखे, कूलर और एसी बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




लगातार कई घंटों तक बिजली नहीं आने से अधिकांश घरों में लगे इन्वर्टरों की बैटरियां भी जवाब दे गईं। इसके बाद लोगों को पूरी तरह अंधेरे और गर्मी में समय बिताना पड़ा। कई लोगों ने बिजली विभाग से शिकायत भी की, लेकिन लंबे समय तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। बिजली संकट का असर कार्यालयों में भी साफ दिखाई दिया। बिजली नहीं होने से कई दफ्तरों में वाई-फाई सेवाएं बंद रहीं, जिससे ऑनलाइन कार्य प्रभावित हुआ। कंप्यूटर आधारित काम करने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जरूरी फाइलों और ऑनलाइन प्रक्रियाओं में देरी हुई, जिससे कार्यालयों की कार्यप्रणाली प्रभावित रही। निवासी सुरेंद्र और पंकज का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से दैनिक जीवन पर व्यापक असर पड़ा। लोगों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सुचारु करने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें