फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में अतिक्रमण से लोग आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में शुमार एनआईटी दो का बाजार अतिक्रमण के चलते आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना है। सड़क पर दुकानदार अपना सामान दूर तक रख देते हैं, जिसके चलते रोड बहुत संकरा हो जाता है। कई बार सड़क पर किए गए अतिक्रमण को लेकर राहगीरों का स्थानीय दुकानदारों से झगड़ा भी हो जाता है।
विज्ञापन

फरीदाबाद की एनआईटी-2 मार्केट में दुकानदारों ने अपना फर्नीचर सड़कों पर रखा हुआ है। इसके चलते रोड की चौड़ाई कम हो जाती है और अक्सर यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों की स्थानीय दुकानदारों से विवाद भी हो जाता है। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े की नौबत बन जाती है। फर्नीचर मार्केट की तरफ एक रोड डबुआ की तरफ से आता है, जबकि एक रोड दो नंबर लखानी धर्मशाला की तरफ से आता है, जो सीधा तिकोना पार्क की तरफ जाता है। इसे पंचकुइया रोड भी कहते हैं।
फर्नीचर मार्केट के रूप में यह सबसे बड़ी मार्केट है। इसलिए लोग भी यहां बड़ी संख्या में आते हैं। वहीं, लोग इस रोड का इस्तेमाल डबुआ-सारन की तरफ जाने के लिए भी करते हैं। पुलिस बिजली दफ्तर की ओर से मार्केट में आने वाले रोड पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों की एंट्री बंद भी कर देते हैं, उसके बावजूद छोटे वाहन बड़ी संख्या में यहां से गुजरते हैं। जिसके चलते मार्केट में भारी जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

...
अतिक्रमण को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान भी चलाया था, लेकिन दुकानदार दोबारा से अतिक्रमण कर लेते हैं। मार्केट में दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सोफा एवं लकड़ी का फर्नीचर रख देते हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
- टल्ली भाटिया, 2 नंबर निवासी
...

एनआइटी 2 नंबर मार्केट में लोग बहुत ज्यादा संख्या में खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में दुकानदारों को चाहिए कि रास्ते पर सामान या फड़ न लगाएं, जिससे ग्राहक भी आसानी से आ जा सकें और खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन


- मन्नी भाटिया, 5 नंबर निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें