फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना का जलस्तर घटने से लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों की ओर वापस लौटने लगे लोग, सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीते दो दिन से यमुना के जलस्तर में आई कमी के चलते जिले के शिव एन्क्लेव पार्ट 3 के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों से निकलकर अब अपने घर की ओर रुख करने लगे हैं। निवासियों ने बताया कि रविवार को पानी का स्तर घटने के बाद डूबे हुए घर नजर आने लगे हैं। पानी लगभग पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। हालांकि इतनी भीषण बाढ़ के बाद सभी चीजें दोबारा से सही संयोजन के बाद घर ठीक से रहने योग्य होगा।



स्थानीय निवासी दुर्गेश ने बताया कि रविवार का दिन शिव एन्क्लेव पार्ट 3 के निवासियों के लिए बेहद राहत भरा रहा। जलस्तर बढ़ने के बाद सभी घर डूबे हुए थे। अब स्थिति के देखते हुए लग रहा है कि सबकुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को यमुना में पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर 52 हजार क्यूसेक पहुंच गया था। इसके बाद शनिवार को शहर में बारिश के बावजूद 12 हजार घटकर यह 40 हजार पर आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें