फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय अटल कमल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा प्रभारी वजीर सिंह डागर ने की। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर ने कहा कि चुनावों के परिणाम ने साबित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान किया है। इस मौके पर महामंत्री नरेश गोसांई, अनिल जैलदार, पवन अग्रवाल, विरेंद्र गौड, रेशम सिंह, राजू चपराना सहित किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
Photo Title- फोटो : credit