फरीदाबाद। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) की ओर से शनिवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आईआईएएफ के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने एसोसिएशन द्वारा संचालित जॉब पोर्टल प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। प्रमोद राणा ने कहा कि आईआईएएफ जॉब पोर्टल वर्तमान में भी कई उद्यमियों को उनकी जरूरत के अनुसार कुशल कारीगर और युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने में सेतु का काम कर रहा है। बैठक में शामिल अन्य उद्यमियों ने भी सुझाव दिए। संवाद