फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर 7-8 चौक पर लोगों को जाम से मिली मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडईयर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बनाया गया स्लिप रोड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-सात-आठ चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल गई है। अब नगर निगम की ओर से चौक पर गुडईयर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए स्लिप रोड बना दिया है। अब इस चौक पर सुबह-शाम जाम की समस्या नहीं होती है। वहीं तीन ओर स्लिप रोड बनाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।


नगर निगम प्रशासन ने गत वर्ष सितंबर में सेक्टर-सात, आठ चौक पर गोल चक्कर बनाने का काम शुरू किया था। यह गोल चक्कर करीब 12 फीट चौड़ा है। वहीं इसे ग्रिल समेत पांच फीट तक ऊंचा किया जाना है। गोल चक्कर के अंदर कलाकृति या प्रतिमा भी लगाई जानी है। नगर निगम प्रशासन ने गत वर्ष दिसंबर माह तक इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन यह चौक अब तक तैयार नहीं हो सका है। इस चौक से गुजरने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। नेशनल हाईवे से गुड ईयर चौक के रास्ते सेक्टर 4, 7, 8 और 3 को जाने वाले लोग इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। यह रास्ता इन सेक्टरों के अलावा गांव सीही को भी जाता है। अब इस चौक पर गुरुग्राम नहर के रास्ते गुड ईयर चौक नेशनल हाईवे को जाने वाले रास्ते पर स्लिप रोड बना दिया है। अब गुड ईयर को जाने वाले वाहनों को जाम की समस्या से निजात मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर भी बनेंगी स्लिप रोड

इस चौक पर अभी तीन और स्लिप रोड बनाया जाएंगी। जिसमें गुडईयर मोड़ से सेक्टर-सात-आठ डिवाइडिंग रोड , सेक्टर-सात-आठ डिवाइडिंग रोड से बाईपास रोड और बाईपास रोड की ओर से सेक्टर-तीन पुल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए तीन स्लिप रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें