फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बकरीद की खरीदारी में जुटे लोग

विज्ञापन
बकरीद को लेकर ओल्ड फरीदाबाद म​​स्जिद के सामने लगे बाजार में बकरे बेचने के लिए जाते उत्तरप्रदेश 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में बकरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाले त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। लोग कपड़ों और जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



बाजारों में इन दिनों सुबह से देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है। एनआईटी-1, 5 और ओल्ड फरीदाबाद के बाजार में लोग कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी और सेवई की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। एनआईटी दो निवासी रहीम का कहना है कि उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। बच्चों में नए कपड़ों और त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी बाजारों और मंडियों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। डबुआ कॉलोनी निवासी सलमान ने बताया इस दिन ईद की नमाज पढ़ी जाती है। हम सभी एक-दूसरे को गले लगाते हैं और भाईचारे व अमन के लिए दुआ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें