फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पारंपरिक ढोल और नगाड़ों पर लोगों ने किया नृत्य किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में लगे सेल्फी पॉइंट युवाओं और परिवारों के लिए खास आकर्षण बने रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली मेले में वीकेंड के कारण लोगों की भीड़ रही। रंग-बिरंगी सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमयी बना दिया। मेले में लगे सेल्फी पॉइंट युवाओं और परिवारों के लिए खास आकर्षण बने रहे।
विज्ञापन

मेले में पारंपरिक ढोल और नगाड़ों पर लोगों ने नृत्य किया। ढोल और नगाड़ों पर लोगों के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगे। कई पर्यटकों ने लोक कलाकारों के साथ नृत्य किया और लोक-संगीत का भरपूर आनंद लिया। मेले में लगे हस्तशिल्प, कपड़े, आभूषण, दीयों, सजावटी सामान और अन्य पारंपरिक उत्पादों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। खासकर करवाचौथ और दिवाली को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने साज-सज्जा की खरीदारी की।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत

आज दफ्तर की छुट्टी थी, इसलिए परिवार के साथ मेला घूमने के लिए आया हूं। मेला वाकई काफी सुंदर है। - गुंजन, गुरुग्राम




मैं मेले में हमेशा आती हूं। जब मुझे पता लगा कि मेला लगा हुआ है, तो मैं अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंची। -
अजय राना, दिल्ली



मंच पर प्रस्तुत लोकनृत्य और संगीत काफी अच्छा लगा। दिवाली को लेकर कई सारी चीजें खरीदने लायक हैं। - नेहा, सेक्टर- 48




खाने - पीने की कई सारी स्टॉल्स लगाई गईं हैं। मुझे तरह- तरह के पकवान खाकर बहुत मजा आया, मैं बहुत खुश हूं। - प्रतिनव, सेक्टर- 48
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें