फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई कॉलोनियों के लोगों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के कई सेक्टरों व कॉलोनियों में डबल यूनिट फ्लैट बने हुए हैं, जिनकी अब सरकार की ओर से रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। इसको लेकर रविवार सुबह 10: 30 बजे अलग- अलग जगह से लगभग 80 लोग कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास पर पहुंचे। हालांकि लोगों की इस समस्या का समाधान करने से मंत्री ने मना कर दिया।

शुक्रवार को स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, आईपी कॉलोनी, अशोका एंक्लेव, सैनिक कॉलोनी व ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोग इकट्ठे होकर मंत्री के पास पहुंचे। सेक्टर- 31 स्थित स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी के प्रधान ऋषि मलिक ने बताया कि हमारे फ्लैट को बने हुए काफी समय हो गया है। वर्ष 2000 के फ्लैट बने हुए हैं। पहले इनकी रजिस्ट्री हो रही थी लेकिन अब नहीं हो रही है। इसको लेकर हम कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इससे पहले हम समाधान शिविर में भी अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं लेकिन हमारी परेशानी का कोई स्थाई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


आईपी कॉलोनी से प्रधान विवेक सचदेवा ने बताया कि हम प्रशासन से सिर्फ इतना चाहते हैं कि जो फ्लैट पहले के बने हुए हैं उनकी रजिस्ट्री की जाए। नए फ्लैट बनाकर उनकी रजिस्ट्री की मांग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी मनीश ने बताया कि हमारे फ्लैट कई वर्षों पुराने हैं। मंत्री विपुल गोयल ने इसका समाधान करने से साफ मना कर दिया है। सभी कॉलोनियों से लगभग 250 लोगों ने मुख्यमंत्री को मेल के माध्यम से संदेश भेजा हुआ है। इसके अलावा हम पहले भी उपायुक्त को समाधान शिविर के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं। हमारी सरकार से मांग है कि हमारी परेशानी दूर की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें