फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे सर्विस रोड पर गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलभ शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच करते हैं लोग, पैदल निकलना हो जाता है मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे बनी सर्विस रोड पर खुले में शौच किए जाने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्टेशन का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा नाहर सिंह के नाम पर रखा गया था और यह दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन का प्रमुख स्टेशन है।


बल्लभगढ़ बस डिपो या रेलवे स्टेशन व मेट्रो स्टेशन जाने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। जिनमें महिलाएं भी होती है। मेट्रो स्टेशन के नीचे सर्विस रोड के किनारे सुबह और शाम के समय कई लोग खुले में शौच करते दिखाई देते हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सर्विस रोड के पास सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कुछ लोग उसका उपयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बल्लभगढ़ निवासी मनोज, राजेश, पूजा, प्रदीप का कहना है कि मेट्रो स्टेशन से निकलने और स्टेशन तक पहुंचने के दौरान दुर्गंध के कारण उन्हें असुविधा होती है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इस समस्या से अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उनकी ओर से कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों से शिकायत की जा चुकी है कि खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी की जाए, जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक सुविधाओं का उपयोग सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें