फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खारे और गंदे पानी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार शिकायत के बाद भी पानी की गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार
विज्ञापन

महिलाओं में बढ़ रही एलर्जी की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के कई इलाकों में खारे और गंदे पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को हो रही है, उनके हाथों में एलर्जी, लाल निशान और खुजली जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।

महिलाओं को पूरे दिन घरेलू कामकाज के लिए इसी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। संजय कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-23, भारत कॉलोनी सहित कई सेक्टरों और सोसाइटियों में लोगों ने गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत की है।
विज्ञापन


संजय कॉलोनी निवासी कमला का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों के घरों में अब भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।

पर्वतीय कॉलोनी निवासी हेमा का कहना है कि गंदे पानी में लगातार कार्य करने से उनके हाथों में एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। कई महिलाओं के हाथों में जलन, लाल निशान और खुजली जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। घरेलू काम करने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि उन्हें बर्तन साफ करने, कपड़े धोने और अन्य कार्यों के लिए इसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन



भारत कॉलोनी निवासी पूजा ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें