फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपने-अपने स्तर पर पेट्रोल और बिजली बचा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पूलिंग से लेकर बच्चों ऊर्जा बचाने के लिए किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील और पेट्रोल, डीजल व सीएनजी समेत सभी प्रकार के ईंधनों के बढ़ें दामों ने फरीदाबाद के लोगों को आत्मनिर्भर और जागरूक बना दिया है। जिले में अब स्कूली बच्चों के अभिभावक, शिक्षक, खिलाड़ी, डॉक्टर, उद्यमी और गृहणियां, सभी अपने-अपने स्तर पर ऊर्जा और पैसे बचाने की अनोखी जुगत में लग गए हैं।

इस मुहिम में सबसे आगे स्कूली बच्चों के अभिभावक हैं। जिन अभिभावकों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और घर पास-पास हैं, उन्होंने अलग-अलग वाहन ले जाने के बजाय कार पूलिंग शुरू कर दी है। अब बारी-बारी से एक ही गाड़ी में सभी बच्चों को स्कूल छोड़ा और लाया जा रहा है। इसी तर्ज पर जिले के स्कूलों में बाकायदा बैठकें कर छात्रों को ऊर्जा संरक्षण का पाठ पढ़ाया जा रहा है, और शिक्षकों को भी कार पूलिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


महंगाई का यह असर केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है। शहर के कई डॉक्टर जो पहले पेट्रोल स्कूटी खरीदने का मन बना रहे थे, उन्होंने अब बैटरी वाली स्कूटी को प्राथमिकता दी है। वहीं, खेल परिसरों का नजारा भी बदल गया है, खिलाड़ी अब अकेले गाड़ी से जाने के बजाय एक दोपहिया पर दो और कार में चार की क्षमता के साथ स्टेडियम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी महंगाई से निपटने के लिए कई उपाय अपना रहे हैं।



उर्जा बचाने को लेकर स्कूल प्रबंधन स्तर पर बैठक आयोजित की गई है, जिसमें अभिभावकों से अपील की गई। इसके अलावा कई शिक्षक अपने घरोंं से संयुक्त रूप से कार में बैठकर आ रहे हैं। -राजकुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय विद्यालय समयपुर

घर हो या स्कूल, कई बार बच्चे कमरे में लाइट या पंखा चलता हुआ छोड़ जाते थे। इस बारे में सभी छात्रों को रोजाना जागरूक किया जा रहा है और कैमरों से निगरानी भी की जा रही है ताकि बेवजह ऊर्जा की खपत न हो सके। -सुनील नागर, अध्यापक, राजकीय विद्यालय तिगांव

प्रधानमंत्री की अपील साफ दर्शाती है कि इस ऊर्जा संकट से सभी को मिलकर निकलना होगा। यही कारण है कि हमने अपनी तरफ से कोशिश शुरू कर दी है। अलग-अलग गाड़ी का उपयोग करने के बजाय बारी-बारी से एक ही गाड़ी में सभी बच्चों को स्कूल छोड़ा और लाया जा रहा है।-वेद शर्मा, नांग्ला गुजरान पार्ट-2

पहले कबड्डी के अभ्यास के लिए सभी खिलाड़ी अपने-अपने वाहन से मैदान पर आते थे, पर ऊर्जा संकट के बीच कोच ने आस-पास रहने वाले सभी खिलाड़ियों को एक साथ आने को कहा है। जो खिलाड़ी मैदान के पास रहते हैं, उन्होंने साइकिल से आना भी शुरू कर दिया है।- मन, कबड्डी खिलाड़ी तिगांव

अब हम घर में एसी का इस्तेमाल कम कर रहे हैं और जरूरत के अनुसार ही बिजली उपकरण चला रहे हैं, जिससे बिजली की बचत हो रही है। - कोमल, डबुआ कॉलोनी

प्रधानमंत्री की अपील के बाद हमने घर में बेवजह जलने वाली लाइटें और पंखे बंद रखने शुरू कर दिए हैं। साथ ही एलईडी बल्ब का इस्तेमाल कर बिजली की बचत करने का प्रयास कर रहे हैं। - काजल, एनआईटी तीन

बच्चे स्कूटी खरीदने की योजना बना रहे थे। हाल में बनी भौगोलिक स्थिति और देश के प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने के आह्वान के बाद हमारे परिवार के सदस्यों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने का फैसला किया है। ईंधन की बचत के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी। फिलहाल हम पर्यावरण संरक्षण के लिए यही कर सकते हैं।-डॉ. रेना, जिला कार्यक्रम समन्वयक, एनसीडी विभाग

मैं योग सिखाता हूं। करीब 150 लोग मेरे पास प्रतिदिन योग अभ्यास करने आते हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद लोगों से ईंधन बचाने के उपायों पर चर्चा करता हूं। हालांकि सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में निर्भरता पर बहुत काम किया है लेकिन अभी के हालत ऐसे हैं कि हमें देशहित में सोचना पड़ेगा।- डॉ. सजीव पाठक, योग विशेषज्ञ

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, इसके अलावा ईंधन की बचत करना भी जरूरी है। मेरे पास दो गाड़ी है, अब मैं केवल इलेक्ट्रिक गाड़ी का उपयोग कर रहा हूं। - सतवीर, सेक्टर - 11

भौगोलिक हालातों की वजह से आज ईंधन के बचत की बात हो रही है। मेरी पत्नी इस मुद्दे पर पहले से ही गंभीर हैं। जब इस दिवाली पर हमने कार खरीदने का फैसला किया तो उन्होंने इलेक्ट्रिक कार लेने की बात कही। इससे हम प्रतिदिन करीब 10 लीटर तेल बचा रहे हैं । - संतोष सिंह

बिजली की खपत घटाने के लिए कमरों में व्यक्तियों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन और जिन कमरों में तीन लोग हैं। उनमें चार लोगों को शिफ्ट कर रहे हैं ताकि कम कूलर और पंखें चलें।-शेर सिंह, पीजी संचालक सेक्टर-15
विज्ञापन


मशीन कक्ष में अतिरिक्त मशीनें लगा दी हैं, ताकि एक ही एसी और पंखे की हवा में अधिक कर्मचारी काम कर सकें। साथ ही कर्मचारियों को भी कार पूलिंग के लिए कहा जा रहा है।- रामणीक प्रभाकर, उद्यमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें