फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे लोग, 4 जगह किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण से शहरवासियों को मिली थोड़ी राहत, एक्यूआई 164 दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदूषण से शहरवासियों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। शहर के चार केंद्रों में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक का औसत 164 दर्ज किया गया। हालांकि, इस दौरान सेक्टर-11 में प्रदूषण का स्तर ऑरेंज जोन में 223 दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, शहर में अभी भी लोग कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम की टीम ने 4 स्थानों पर कूड़े में आग लगाने पर चालान किया है।
विज्ञापन


फरीदाबाद में पिछले तीन दिनों के मुकाबले मंगलवार को शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर थोड़ा नीचे आया। शहर के सेक्टर-11 स्थित प्रदूषण मापक केंद्र में पीएम-2.5 के कणों का स्तर 283 प्रति मिलीग्राम रहा। यहां पीएम-10 के कण का स्तर प्रति मिलीग्राम 186 दर्ज किया गया। इस दौरान पराली और कूड़ा जलाने से कार्बन मोनो ऑक्साइड का स्तर 52 दर्ज किया गया। एनआईटी में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम स्तर पर 177 दर्ज किया गया। यहां कार्बन मोनो ऑक्साइड का स्तर 60 और ओजोन का स्तर 52 दर्ज किया गया। निगम की टीम ने प्रदूषण पर चल रहे अभियान के तहत 35 चालान किए जिनमें पॉलीथिन के 15, आग लगाने के 4, कूड़े के13, ओडी का 1, मीट शॉप का 1, डेयरी का 1 चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें