फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रशासन के कहने के बाद भी घरों से नहीं निकल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से लोगों को किया जा रहा है सतर्क, लगातार करवाई जा रही है मुनादी
विज्ञापन

रात को कई लोगों को निकाला गया था बाहर, सुबह कुछ लोग दोबारा सामान लेने के लिए पहुंच गए घर

मोहित शुक्ला

फरीदाबाद। बसंतपुर व आस-पास के गांवों में पानी का स्तर बढ़ने से पहले ही प्रशासन लोगों से घरों को खाली करने की अपील कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपने घरों से निकलने को तैयार नहीं हैं। वे अपने घरों में ऊपर की मंजिल व छतों पर रुके हुए हैं। बुधवार को एसडीआरएफ ने 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया।

ताजेवाला से पानी छोड़े जाने के बाद से ही जिला प्रशासन अलर्ट होकर काम कर रहा है लेकिन कुछ लोग प्रशासन के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। 1 सितंबर से प्रशासन लगातार मुनादी करवा रहा है लेकिन कुछ लोग जानकर घरों में छिप कर प्रशासन का काम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से पहले मंगलवार को प्रशासन ने करीब दो हजार लोगों का रेस्क्यू किया था लेकिन फिर भी कई लोग घरों से नहीं निकले। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने 50 से अधिक लोगों को घरों से बाहर निकाला। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें मंगलवार को घरों से बाहर निकाला गया था जो बुधवार को दोबारा अपने घरों की तरफ जा रहे थे। कुछ लोग अपना सामान घरों में रहने व कुछ अन्य दूसरे कामों की बात कहकर घरों में जा रहे थे।

अवैध रूप से बसी कॉलोनी में होती है समस्या
आपको बताते चलें कि यमुना किनारे बसंतपुर व कई अन्य कॉलोनियों का बड़ा हिस्सा अवैध रूप से बसा है। अवैध रूप से बसे इलाके में ही सबसे अधिक समस्या होती है। अभी भी अवैध कॉलोनियों को सबसे अधिक संवेदनशील इलाकों में घोषित किया गया है।
विज्ञापन


किड़ावली गांव में बांध बना रहा प्रशासन
किडावली गांव में प्रशासन की तरफ से लोगों के बचाव के लिए बांध बनाने का काम किया जा रहा है। सिंचाई विभाग की तरफ से यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें