फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में कैदियों की कला को लोग कर रहे पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इनके स्टॉल से लोग लकड़ी से बनी वस्तु के साथ अचार व अन्य सामान खरीद सकते हैं
विज्ञापन

हेमलता

बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में जहां एक ओर शिल्पकारों की कला को प्रदर्शित किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के हुनर से सजे स्टॉल को भी लोग पसंद कर रहे हैं। लोग उनके बनाए उत्पाद खरीद भी रहे हैं।
हरियाणा के लगभग 18 जेलों में बंद कैदियों को जेल विभाग सुधार, पुनर्वास और समायोजन की तरफ ले जाने के लिए अग्रसर है। कैदियों की ओर से बनाई गई वस्तुओं को मेले में हरियाणा जेल विभाग के स्टॉल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि हस्त कलाकारी उन कैदियों की है, जो किसी न किसी अपराध के चलते हरियाणा की जेलों में बंद हैं और जेल से निकल कर अपने नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं। हरियाणा जेल विभाग की ओर से कई सालों से मेले में स्टॉल को लगाया जा रहा है। मेले में आए दर्शकों ने हरियाणा जेल विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि यह पुलिस विभाग का सराहनीय कार्य है, जिससे कैदियों को एक नई दिशा मिलेगी और वो अपने जीवन का महत्व समझेंगे। आने वाले समय में वो फिर से समाज में जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लगती थी एक स्टॉल
पहले मेला परिसर में मीडिया सेंटर के पास स्टॉल को लगाया जाता था। अब स्टॉल की संख्या बढ़ गई है। इस स्टॉल पर लकड़ी से बनी कुर्सी, टेबल, शीशा, शोपीस व अन्य सामान उपलब्ध हैं। इनकों लोग पसंद भी कर रहे हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें