फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीएवी कॉलेज रोड पर 18 अगस्त को तेज रफ्तार बुलेट ने सड़क पार कर रहे अश्वनी हैलन को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि बुलेट चालक उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय सड़क पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


अश्वनी ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह डीएवी कॉलेज रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। टक्कर से अश्वनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 18 और 20 अगस्त को चिकित्सक ने उन्हें बयान के लिए अयोग्य बताया। 21 अगस्त को फिट घोषित किए जाने पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें