फरीदाबाद। दलाल क्रिकेट अकादमी में रविवार को खेले गए मुकाबले में दलाल स्पोट्स फरीदाबाद ने विक्ट्री विलेजर्स को 16 रन से हराया। 30 ओवर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दलाल स्पोट्स 23 ओवर में 173 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने आई विक्ट्री विलेजर्स 25.5 ओवर में 157 रन पर ही सिमट गई।
दलाल स्पोट्स फरीदाबाद से पवन दलाल ने 21 बाल में 36 रन बनाए जबकि ब्रिजेश शर्मा ने 14 बाल में 21 रन बनाकर योगदान दिया। विक्ट्री विलेजर्स से पवन दलाल ने 6 ओवर में तीन विकेट लिए जबकि लवीश व मैक्स को दो-दो विकेट मिले। विक्ट्री विलेजर्स से रोहित गोस्वामी ने 20 बाल में 39 रन बनाए जबकि हैप्पी चंदीला ने 60 बाल में 39 रन की पारी खेली। दलाल स्पोट्स फरीदाबाद से सतपाल कुमार ने 6 ओवर में चार विकेट लिए जबकि रोहित गोस्वामी ने दो ओवर में 2 विकेट लिए। दलाल स्पोट्स के पवन गोस्वामी को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद