फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड न होने से कर्मचारियों से उलझे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। उप नागरिक अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड न होने पर मरीज अस्पतालकर्मियों से उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गए कि सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर मशीन खराब होने का बहाना लेकर अल्ट्रासाउंड नहीं कर रहे हैं। पर्चियों पर आगे के तारीख लिख देते हैं। वे लोग एक महीने से चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी हुई है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल में भटकना पड़ा रहा है। बुधवार को सुबह नौ बजे मरीज पुरानी बिल्डिंग में स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर उनके पर्चे पर आगे की तारीख देने लगे। जिससे लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद लोग अस्पतालकर्मियों से उलझ गए।
मामला बिगड़ता देख सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोग अल्ट्रासाउंड करने की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि एक महीने से अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दे दी जाती है। जब वह दोबारा अस्पताल में आते है, तो मशीन खराब होने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर हर्षल साल्वे का कहना हैं कि नई मशीन आ गई है, लेकिन विभागीय कारणों से नहीं लगाई जा सकी है। मशीन जल्द ही लगाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें