फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उमस के कारण बीके अस्पताल में मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में ज्यादा भीड़ और सीमित पंखाें के कारण अव्यवस्था का आलम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में मंगलवार तड़के बरसात के बाद बढ़ी उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। ऐसे में बीके अस्पताल में मरीजों की भीड़ के कारण ओपीडी में अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में आवागमन के लिए केवल एक छोटा गेट होने के चलते उमस बढ़ गई, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना पड़ा।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओपीडी में वर्षों से एयर वेंटिलेशन सुविधा व मरीजों के जाने के लिए दूसरा गेट बनाने की बात की जा रही है, लेकिन धरातल पर इस ओर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। यह सभी बातें केवल कागजी दस्तावेजों तक ही सीमित हैं। अस्पताल में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुविधाओं के अभाव के चलते मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।
विज्ञापन


मरीज सीमित पंखों की हवा में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। उमस भरी गर्मी में न केवल युवा बल्कि गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी खड़े रहने को मजबूर हो रहे हैं। गौरतलब है कि यह कमियां सोमवार को अस्पताल में अचानक पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी को भी दिखाई दीं, लेकिन निरीक्षण के बाद अस्पताल की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैं।
विज्ञापन


मरीजों के लिए सीमित सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही

अस्पताल में संजय कॉलोनी से पहुंची महिला सुनीता ने बताया कि ओपीडी में गर्मी के कारण मरीजों का कुछ क्षण खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है, लेकिन मजबूरन हमें उपचार कराने के लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद से पहुंचे चंदन ने बताया कि आबादी के अनुसार अस्पताल में भी सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। भीषण गर्मी और उमस में मरीजों को काफी समस्या होती है। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें