फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड-20 में सड़कों का होगा पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने वार्ड-20 में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पैचवर्क कराया जाएगा। इस काम पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी पड़ती है। गड्ढों के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं, सड़क के टूटे हिस्सों से गुजरने पर वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ सफर में भी अधिक समय लगता है। स्थानीय लोगों को रोजाना इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादयान ने बताया कि वार्ड-20 में सड़क के टूटे हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा। पैचवर्क के माध्यम से गड्ढों को भरकर सड़क की सतह को समतल किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें