फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन ऑटो में बैठाने का करते है प्रयास, यात्री हो जाता है असहज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों की मनमानी से यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ऑटो चालक स्टेशन परिसर के अंदर तक पहुंचकर यात्रियों को घेर लेते हैं और जबरन अपने ऑटो में बैठाने का प्रयास करते हैं। इस स्थिति के कारण स्टेशन पर अव्यवस्था और असहज माहौल बना रहता है।


यात्री सुरभी ने बताया कि प्लेटफॉर्म से बाहर निकलते ही ऑटो चालकों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। कई चालक लगातार आवाज लगाकर सवारी बैठाने का दबाव बनाते हैं। कई बार यात्री पहले ही मना कर देते हैं, फिर भी ऑटो चालक पीछे-पीछे चलते रहते हैं और बार-बार ऑटो में बैठने के लिए कहते हैं। यह स्थिति महिलाओं के लिए असहज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री कुसुम ने बताया कि भीड़ के बीच अचानक कई ऑटो चालक आकर घेर लेते हैं, जिससे निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम के कारण ऑनलाइन राइडर उबर, ओला वाले भी रेलवे स्टेशन से राइड लेने से मना कर देते हैं। अगर बुकिंग हो भी जाए तो थोड़े समय में खुद रद्द कर देते हैं। ऑटो चालक नियमों की अनदेखी कर स्टेशन के पूरे गेट को घेर लेते हैं, जिससे स्टेशन परिसर के बाहर हमेशा अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। स्थानीय निवासी रामप्रकाश ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, इसके समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें