बल्लभगढ़। शहर के बस अड्डे पर कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रोडवेज की बसों में लोग बगैर मास्क और पचास प्रतिशत से ज्यादा सवारियां बैठे रही हैं। जबकि उनके बीच सामाजिक दूरी भी नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं, बसों के चालक और परिचालक रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे है। इस कारण कोरोना फैलने की आशंका बढ़ गई है।
कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप बढ़ते ही सरकार की ओर से रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत सवारियों को बैठने के आदेश जारी किए गए थे। साथ ही बगैर जांच और सैनिटाइजेशन के बसों में प्रवेश नहीं दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब नियमों की अनदेखी की जा रही है। अब बसों में सवारियां को भारी भीड़ नजर आ रही है। इसके अलावा बसों में अधिकांश लोगों के बगैर मास्क के यात्रा कर रहे हैं, जबकि बस के चालक और परिचालक की ओर से यात्रियों को टोकने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। वहीं, बुरा हाल शहर से गुरुग्राम रूट पर चलने वाले बसों का हैं। जिसमें सवारियों को भरकर ले जाया जाता है। जिनके बीच किसी भी प्रकार की सामाजिक दूरी के नजर नहीं आ रही है।
वर्जन
लगातार नियमों को बनाएं रखने की कोशिश की जा रही हैं। बस स्टैंड से नियमों के अनुसार ही सवारियां को बैठाई जा रही हैं। फिर भी मामले को दिखाएंगे। - राजीव नागपाल, जीएम बल्लभगढ़