फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) करीब सात घंटे 18 मिनट और मंगलाद्वीप एक्सप्रेस (12617) छह घंटे 16 मिनट की देरी से चली। गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू (64904) एक घंटा 16 मिनट और नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू (64082) 37 मिनट देरी से चली। वहीं, पंजाब मेल (12137) और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) का मार्ग परिवर्तित किया गया। संवाद