फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बस पकड़ने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत, डिपो में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरकार की ओर से रोडवेज बसों में दी गई निशुल्क बस सुविधा से राखी बांधने जा रही बहनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। दूसरी ओर सावन के आखिरी दिन तेज बरसात होने की वजह से डिपो में पानी भर गया। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। डिपो के अंदर पानी भरा होने की वजह से यात्री पानी से गुजर कर बस में चढ़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन


देर रात 11 बजे से शनिवार दोपहर तक हुई बरसात की वजह से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी डिपो के अंदर बस तक पहुंचने में हुई। इस दौरान यात्री पानी से होकर गुजरते हुए नजर आए। महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी थे। इस समस्या को लेकर नगर निगम को अवगत करवाया। जिस पर नगर निगम की ओर से मोटर पंप लगाकर पानी निकालने की सुविधा की गई। रोडवेज महाप्रबंधक शिखा अंतिल ने कहा कि रोडवेज की निशुल्क बस सुविधा का महिलाओं ने अपने बच्चों और परिवार के साथ भरपूर लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें