फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो के समय में बदलाव से यात्रियों को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमआरसी ने जारी किए निर्देश, रविवार को भी सुबह 6 बजे से होगा संचालन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फरीदाबाद से दिल्ली और अन्य जगह पर जाने के लिए मेट्रो में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) से रविवार को चलने वाली मेट्रो के समय में बदलाव किया है। पहले सोमवार से शनिवार तक राजा नाहर सिंह वाली मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से होता था, लेकिन रविवार को यह 8 बजे से चलती थी। डीएमआरसी ने रविवार को भी मेट्रो का समय सुबह 6 बजे कर दिया है।


डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल की ओर से एक पत्र वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिसमें दिल्ली एनसीआर के सात कॉरिडोर दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल, नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक-सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह और बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह स्टेडियम (बल्लभगढ़) में रविवार से सुबह 8 बजे के स्थान पर 6 बजे से ही मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। वहीं मजलिस पार्क से शिव विहार, बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक सुबह सात बजे की सेवा की है। इन रूटों पर चलने वाले उन दैनिक यात्रियों को फायदा मिलेगा। जो प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 3 लाख यात्रियों को मिलेगा फायदा
मेट्रो से एक सप्ताह में फरीदाबाद के लगभग 3 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा नौकरीपेशा और कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी होते हैं। उन सभी को समय पर पहुंचने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे किया जाता था। लेकिन रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से मेट्रो का संचालन 8 बजे होता था। लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। सोमवार से लेकर रविवार तक सातों दिन मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें