फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास मार्ग पर खड़े कर देते हैं ऑटो, ट्रेन पकड़ने में हो जाती है देरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास मार्ग पर चालक इधर-उधर ऑटो खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसका खामियाजा राहगीरों, निजी वाहन चालकों और खुद यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी घनश्याम के अनुसार स्टेशन के बाहर सुबह और शाम के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। बीच सड़क पर ऑटो खड़े होने से लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्कूल बसों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी निकलने में परेशानी होती है। कई बार यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में देरी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


राहगीर पंकज ने बताया कि ओल्ड रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री दिल्ली, पलवल, मथुरा सहित अन्य शहरों के लिए सफर करते हैं। यात्रियों का कहना है कि ऑटो चालक जबरन सवारी बैठाने की कोशिश करते हैं। मना करने पर बहस शुरू कर देते हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि तय स्थान पर ऑटो न खड़ा कर चालक बीच सड़क पर ही रुक जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों और यात्रियों की ओर से कई बार इस समस्या को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। कभी-कभार पुलिस या यातायात विभाग की कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ समय बाद हालात फिर जस के तस हो जाते हैं। लोगों की मांग है कि रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड के लिए अलग से निर्धारित स्थान बनाया जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही यातायात पुलिस की नियमित तैनाती हो, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें