फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा यात्री, सिपाही ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:08 बजे की है, जब गाड़ी संख्या 12060 जनशताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो रही थी।

जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12060 हजरत निजामुद्दीन से चलकर कोटा तक जाती है। इसका पहला स्टापेज बल्लभगढ़ में दिया गया है। स्टेशन से ट्रेन के चलने के दौरान एक यात्री जल्दबाजी में उसमें चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे सिपाही विकास ने बिना समय गंवाए तुरंत यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनकी सूझबूझ से एक दुर्घटना टल गई। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि सिपाही की सतर्कता और तत्परता से एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें