फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बल्लभगढ़ स्थित पैरामाउंट इंस्टीट्यूट में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत केंद्र फरीदाबाद की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सरदार पटेल के योगदान पर अपने विचार रखे। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष हर्ष कौशिक ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर देश की एकता को मजबूत किया था। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें