फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क किनारे ऑटो की पार्किंग से लगता है जाम, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-55 में रास्ता हो जाता है संकरा, दूसरे वाहनों को निकलने में होती है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-55 में सड़क किनारे खड़े ऑटो यातायात में बाधा बन रहे हैं। ऑटो चालक सड़क के किनारे ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। ऐसे में दूसरे वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। एक साथ कई वाहन गुजरने पर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन चालकों को निकलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। सड़क किनारे ऑटो की बेतरतीब पार्किंग से स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों द्वारा विरोध करने पर ऑटो चालक बहस करने लगते हैं।

सेक्टर-55 के निवासियों का कहना है कि ऑटो खड़े करने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो। प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर सड़क पर बाधा बन रहे ऑटो के संबंध में उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि आवागमन बाधित न हो। सेक्टर-55 निवासी हरभजन कौर ने बताया कि सड़क किनारे ऑटो खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। जब एक साथ कई वाहन निकलते हैं तो जाम लगने की स्थिति बन जाती है। ऑटो चालकों को ऐसी जगह वाहन खड़े करने चाहिए, जहां से दूसरे लोगों का रास्ता न रुके। वहीं निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि सड़क पर ऑटो खड़े रहने से दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि मिनटों की दूरी तय करने में घंटों समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी अनोज कुमार ने बताया कि सड़क पर यातायात सुचारु रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर वाहन खड़े करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें