फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-1 मार्केट में पार्किंग और फुटपाथ की समस्या से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी का कारोबार पर पड़ रहा है सीधा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त व्यापारिक केंद्रों में शुमार एनआईटी नंबर-1 मार्केट में मूलभूत सुविधाएं ना होने के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। मार्केट में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने और ग्राहकों के चलने के लिए फुटपाथों ना होने से व्यापारी बेहद परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।

व्यापारियों के अनुसार, मार्केट में ग्राहकों के वाहन खड़े करने के लिए कोई निर्धारित जगह नहीं है। मजबूरन लोग सड़कों के किनारे वाहन पार्क करते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग की इस किल्लत के कारण कई ग्राहक अब इस मार्केट में आने से कतराने लगे हैं, जिसका खामियाजा दुकानदारों को आर्थिक नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नितेश सिंह नाम के एक व्यापारी ने बताया कि जब ग्राहक को गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिलेगी, तो वह अगली बार यहां क्यों आएगा? हम लंबे समय से पार्किंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। संतोष नाम के एक अन्य व्यापारी ने बताया कि मार्केट की दूसरी बड़ी समस्या फुटपाथों का अभाव और उन पर हुआ अतिक्रमण है।
विज्ञापन


पैदल चलने वाले ग्राहकों के लिए सुरक्षित रास्ता न होने के कारण उन्हें मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। व्यापारियों का तर्क है कि एक व्यवस्थित मार्केट के लिए चौड़े फुटपाथ अनिवार्य हैं, ताकि लोग आराम से खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें