फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतरे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही फीस वृद्धि का विरोध भी शुरू हो गया है। रविवार को गीता बाल निकेतन (जीएनबी) के अभिभावकों ने एक बार फिर स्कूल के सामने फीस वृद्धि को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

अभिभावक सीमा ने कहा है कि स्कूल द्वारा रिपोर्ट कार्ड न देने, ऑनलाइन क्लास रोकने पर कुछ दिन पहले स्कूल के सामने प्रदर्शन किया गया था। तब रिपोर्ट कार्ड तो से दिया गया था लेकिन एनुअल चार्ज लेने के बारे में बाद में फैसला लेने की बात कही थी। अब स्कूल प्रबंधक अभिभावकों को नोटिस भेजकर पिछला एनुअल चार्ज देने के साथ-साथ आगामी शिक्षा सत्र में बढ़ाई गई ट्यूशन फीस, एनुअल चार्ज व अन्य फंड देने के लिए दबाव डाल रहा है जिसके विरोध में ही यह प्रदर्शन किया गया है। युवा आगाज के संयोजक जसवंत सिंह ने कहा है कि अभिभावक पहले ही मंदी के शिकार हैं काम धंधा बंद होने के कारण आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसके बावजूद स्कूल प्रबंधक पूरी तरह से लूट व मनमानी पर उतारू हैं। हरियाणा सरकार भी अभिभावकों की कोई मदद नहीं कर रही है उल्टा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायक प्राइवेट स्कूलों में मुख्य अतिथि बनकर प्राइवेट स्कूलों का हौसला बढ़ा रहे हैं। उनका संगठन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का पुरजोर विरोध करता है और पूरी तरह से अभिभावकों के साथ है।
अभिभावक एकता मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ. मनोज शर्मा ने कहा है कि सीबीएसई व हरियाणा शिक्षा नियमावली के नियमों के तहत वैधानिक रूप से चुनी गई अभिभावक एसोसिएशन की सलाह व सहमति व फार्म 6 में दर्शाई गई थी। फीस बढ़ोतरी की वैधानिकता की शिक्षा निदेशक द्वारा जांच करने के बाद ही फीस बढ़ोतरी की जा सकती है और उन्हीं फंड में फीस ली जा सकती है जो राज्य सरकार ने निर्धारित किए हैं लेकिन स्कूल प्रबंधकों ने फार्म 6 जमा कराते ही फीस वृद्धि कर दी है। जिन स्कूल प्रबंधकों ने फार्म 6 जमा ही नहीं कराया है वे फीस नहीं बढ़ा सकते हैं लेकिन उन्होंने भी फीस वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन

मंच ने सीबीएसई में आरटीआई लगाकर फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूलों की उस पेरेंटस एसोसिएशन के अभिभावक सदस्यों के नामों व पते की सूची मांगी है जिसकी सलाह व सहमति से स्कूल प्रबंधकों ने फीस बढ़ोतरी की है। मंच का आरोप है कि स्कूल प्रबंधकों ने अपनी प्रबंधन कमेटी में अपने ही चहते दो तीन अभिभाव को शामिल कर रखा है और उन्हीं के हस्ताक्षर करा कर सीबीएसई को बताते हैं कि उन्होंने अभिभावक एसोसिएशन की सहमति व सलाह से ही फीस बढ़ोतरी की है।
इस प्रदर्शन में अभिभावक तेजेंद्र खरबंदा, राजूद्दीन, चंद्र अरोड़ा, पंकज, सीमा अग्रवाल, राकेश आचार्य, विक्रम सिंह सहित सैकड़ों अभिभावक व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना व युवा आगाज के संयोजक जसवंत सैनी ने शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें