फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आमजन की सुविधा के लिए पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चार नई पहलों की शुरुआत, व्हाट्सएप चैटबॉट और डिमार्केशन प्रणाली से जनता को समयबद्ध सेवाएं मिलेंगी
विज्ञापन

विधायक धनेश अदलखा ने कहा-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई पहल से बढ़ेगी पारदर्शिता

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आमजन की सुविधा के लिए पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, डिमार्केशन, व्हाट्सएप चैटबॉट एवं रेवेन्यू कोर्ट मॉनिटरिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव बाबैन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में रिमोट बटन दबाकर इसकी शुरुआत की और जनता को इसके फायदे बताए।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आमजन की सुविधा के लिए लागू की गई नई पहल के शुभारंभ अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में मौजूद अधिकारियों व लोगों को कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सुशासन प्रदान करना है। इसके लिए सरकार की ओर से जन सुविधाओं और सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता को पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें