फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर थाना के पास गैस पाइपलाइन लीक होने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत पोल की मरम्मत के दौरान पाइपलाइन हुई थी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

-पुलिस ने एहतियातन खाली कराया इलाका
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल शहर थाना के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गैस की पाइपलाइन लीक हो गई। गैस रिसाव होते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि घटना स्थल के पास ही शहर थाना पुलिस चौकी स्थित थी, जिससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

इलाके में बिजली का एक पोल टूट गया था। उसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए थे। पोल की मरम्मत के दौरान ही पास से गुजर रही गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस की तीखी गंध फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एहतियातन पूरे इलाके को खाली कराया और लोगों को घटना स्थल से सुरक्षित दूरी पर भेजा। इसके साथ ही यातायात को भी अस्थायी रूप से रोका गया, ताकि किसी तरह की चिंगारी या हादसे की आशंका न रहे। सूचना मिलते ही संबंधित गैस एजेंसी की टीम भी मौके पर पहुंची। तकनीकी कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत की और गैस रिसाव पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें