फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-81 में अजगर दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से की अपील- अजगर दिखने पर घबराएं नहीं, तुरंत संबंधित विभाग को दें सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित बीपीटीपी पुल के पास सोमवार को अजगर दिखने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 12 फुट लंबा अजगर धीरे-धीरे रेंगते हुए सड़क की तरफ बढ़ रहा था। कुछ वाहन चालकों ने इसका वीडियो भी बना लिया। अजगर को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने तुरंत वन्य एवं प्राणी विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन्य एवं प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि नहर और जंगल से सटे इलाकों में गर्मी के कारण अक्सर अजगर बाहर निकल आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें