फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमेमी सांसों की डोर : राउरकेला से फरीदाबाद पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, महामारी से लड़ने में मिलेगी मदद 

Sat, 01 May 2021 06:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

राउरकेला से ऑक्सीजन एक्सप्रेस फरीदाबाद पहुंच गई है। अब मरीजों को महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने से हरियाणा में कोरोना रोगियों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी। 
विज्ञापन
राउरकेला से फरीदाबाद पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कहर से चारों तरफ कोहराम मच गया है। कोरोना मरीज सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। मरीजों की सांसों की डोर थम न जाए इसके लिए राउरकेला से ऑक्सीजन एक्सप्रेस फरीदाबाद पहुंच गई है। अब मरीजों को महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने से हरियाणा में कोरोना रोगियों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली एनसीआर में ऑक्सीजन का संकट अभी भी बरकरार है। अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की लगातार जान जा रही है। इस बीच गुरुग्राम के कीर्ति अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 6 मरीजों की मौत हो गई। इन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन ऑक्सीजन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी तय समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाई, जिसके चलते 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया।  

वहीं दिल्ली के बत्रा हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की कमी के चलते शनिवार को ही एक डॉक्टर समेत 8 मरीजों की मौत हो गई। बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह सुबह से ही ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था। उसके पास ऑक्सीजन का पूरा स्टॉक खत्म हो गया था। हालांकि जब ऑक्सीजन टैंकर पहुंचा, लेकिन तब तक कई 8 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें