फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपना मकान...किरायेदार जैसा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क से परेशान है पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी के निवासी
विज्ञापन




शुल्क 1.5 रुपये से बढ़ाकर 3.07 रुपये प्रति वर्गफीट किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी के निवासी बढ़ते कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वे अपने ही मकान में किरायेदार जैसा जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं।

पिछले कुछ वर्षों में बीपीएमएस की ओर से कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क 1.5 रुपये से बढ़ाकर 3.07 रुपये प्रति वर्गफीट कर दिया गया है, जिससे निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, पहले ही अधिकांश परिवार होम लोन और मासिक ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते रखरखाव शुल्क ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बढ़े हुए शुल्क पर लगाए जा रहे टैक्स के कारण मासिक खर्च काफी बढ़ गया है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है।



निवासियों का कहना है कि शुल्क में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, लेकिन इसके अनुपात में सुविधाओं में कोई खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा।







निवासियों से बातचीत



शुल्क बढ़ने के बाद भी सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्कों के रखरखाव और अन्य मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित स्तर की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। - नवनीत, निवासी







बढ़ते खर्चों के कारण परिवारों के लिए अपने ही घर में रहना कठिन होता जा रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।-आरती, निवासी



यदि इसी तरह कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क बढ़ता रहा तो मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक संकट और गहरा सकता है। - प्रकाश, निवासी



हमारी प्रशासन और संबंधित प्रबंधन से मांग है कि शुल्क वृद्धि की समीक्षा कर व पारदर्शिता के साथ उचित समाधान निकाला जाए। - दया शंकर, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें